Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, भीड़ बढ़ने को लेकर उठाया गया कदम। 

महाकुंभ (Mahakumbh) जाने वाली यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरीके की परेशानी ना हो जिसको लेकर रेलवे प्रशासन (railway administration) के...

By INA News Desk
Feb 21, 2025 - 13:09
121 Views
Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, भीड़ बढ़ने को लेकर उठाया गया कदम। 

महाकुंभ (Mahakumbh) जाने वाली यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरीके की परेशानी ना हो जिसको लेकर रेलवे प्रशासन (railway administration) के तरफ से खासा इंतजाम कर लिए गए हैं। जिससे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर एक साथ भीड़ इकट्ठी ना हो सके।

  • महाकुंभ (Mahakumbh) के आखिरी सप्ताह में भीड़ बढ़ने को लेकर लिया गया फैसला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ (Mahakumbh) जाने वाले यात्रियों की अचानक से भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें बाद अचानक से भगदड़ मची और इसमें कई लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। वही महाकुंभ (Mahakumbh) के आखिरी सप्ताह में यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दोबारा से किसी भी तरीके की रेलवे स्टेशन पर घटना ना कर सके जिसको लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से खासा इंतजाम किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ स्थापित किए हैं। ये ‘होल्डिंग एरिया’ प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी। हम चाहते हैं कि दोबारा से नई दिल्ली जैसी घटना रेलवे स्टेशन पर ना घट सके।

Also Read- Lucknow News: जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: CM

  • 55 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ (Mahakumbh) में अभी भी लगातार लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से एक आंकड़े को जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। सरकार का कहना है कि इसका समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 60 करोड़ के करीब लोग आस्था की डुबकी जब तक लगा लेंगे। बता दे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों और उद्योगपतियों समेत कई विदेशियों ने डुबकी लगाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow