Political News: पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना, बोलीं- जनता को धोखा देना शुरू हो गया।

दिल्ली में बीजेपी (BJP in Delhi) की तरफ से मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शपथ ले ली है। वहीं कई...

By INA News Desk
Feb 21, 2025 - 13:49
121 Views
Political News: पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना, बोलीं- जनता को धोखा देना शुरू हो गया।

दिल्ली में बीजेपी (BJP in Delhi) की तरफ से मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शपथ ले ली है। वहीं कई विधायक कैबिनेट मंत्री बने। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी (atishee) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर निशाना साधा, बोली इन लोगों ने जनता को धोखा देना शुरू कर दिया।

  • कैबिनेट की बैठक में नहीं लिया फैसला

दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल के बाद वापसी करते हुए पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बना ली है। यहां भाजपा ने काफी मेहनत की और आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया। बीजेपी ने दिल्ली मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता को चुना और उन्होंने दिल्ली की जनता की विकास के लिए शपथ ली। लेकिन आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये देने की योजना को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को उम्मीद थी की रेखा गुप्ता शपथ लेंगी और उसके महिलाओं से किए गए वादे को पूरा करेंगे और 2500 हर महीने बाली योजना को लागू करेंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Also Read- Delhi News: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की आई सूची, जाने किसे बनाया जाएगा मंत्री।

  • जनता को धोखा देना कर दिया शुरू

आतिशी ने कहा की बीजेपी ने दिल्ली वालों को पहले दिन से ही धोखा देना शुरू कर दिया। दिल्ली वालों की उम्मीद पर पानी फेरना शुरू कर दिया। दिल्ली वालों ने जिस लिए बीजेपी को चुना था, उनको उसका फायदा मिलता हुआ नहीं दिख रहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई भाजपा के बड़े नेताओं ने दिल्ली के मंच पर खड़े होकर महिलाओं से वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं को पहली बैठक में ही ₹2500 महीना देना शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि महिला मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पहले दिन में ही तोड़ दिया। ये लोग आगे क्या वादे पूरे करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow