Maswasi News: दहेज एक्ट में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट, पांच लाख रूपये और मोटरसाइल मांगने का आरोप। 

एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की....

Dec 18, 2024 - 16:23
68 Views
Maswasi News: दहेज एक्ट में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट, पांच लाख रूपये और मोटरसाइल मांगने का आरोप। 

रिपोर्टर:आमिर हुसैन 

 यूपी 
मसवासी/ रामपुर: एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडा थाने के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी हीना शेख ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक दिसंबर, 2021 को ग्राम सैजनी नानकार, थाना गंज, रामपुर निवासी दानिश पुत्र नूर हसन के साथ विवाह हुआ था। निकाह के बाद वह अपने ससुराल चली गई।

आरोप है कि कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और नंदो ने कम दहेज लाने का ताना देकर  उसके साथ मारपीट की। पति ने पांच लाख रुपये और मोटरसाईकिल की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया। उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दूसरी बार में उसका जबरन गर्भपात करा दिया।

Also Read- Uttarakhand News: शिविर में 19 लोगों की ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच दवाइयां वितरण।

पति दानिश, ससुर नूर हसन, सास आयशा, नन्द नाजिया व रजिया ने 24 जून, 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। एसएसपी के निर्देश पर महिला हेल्प लाइन में दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई, लेकिन पति ने हीना को साथ रखने से इनकार कर दिया। तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने पति दानिश, ससुर नूर हसन, सास आयशा, नन्द नाजिया व रजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow