रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, ऋषि बिंदल बने नए अध्यक्ष

रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स के 15वें अधिष्ठापन समारोह में ऋषि बिंदल ने अध्यक्ष पद संभाला। नए सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत, पढ़ें पूरी खबर।

By INA News Desk
Aug 6, 2026 - 22:34
38 Views
रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, ऋषि बिंदल बने नए अध्यक्ष

रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह अग्रवाल सेवा सदन में गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाला और आगामी वर्ष के लिए क्लब की सामाजिक व सेवा कार्ययोजना प्रस्तुत की।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं आगामी मंडलाध्यक्ष राजीव मित्तल ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानव कल्याण और समाज सेवा है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाना प्रत्येक सदस्य का नैतिक कर्तव्य है। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं मंडलाध्यक्ष नॉमिनी विनय कृष्ण ने ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और संगठन की सदस्यता में वृद्धि करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष तनुज गर्ग ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि बिंदल को और निवर्तमान सचिव रजत गोयल ने नव निर्वाचित सचिव अनुराग माहेश्वरी को कॉलर पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपीं। निवर्तमान सचिव रजत गोयल ने विगत वर्ष की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि नव नियुक्त अध्यक्ष ऋषि बिंदल ने आगामी सत्र में आयोजित की जाने वाली जनकल्याणकारी गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. एस.के. राजू, अरुण जैन, मुकेश सिंघल और नीरव निवेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशाग्र जोशी और संजीव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में हाथरस और अलीगढ़ के विभिन्न रोटरी क्लबों के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट: 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास के लिए 10 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow