सहारनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: 300 से अधिक लोगों ने कराई जांच, सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों ने दी सेवाएं

सहारनपुर के गुरु नानक इंटर कॉलेज में सीआईएस और पारस हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर। 300 से अधिक मरीजों का वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण।

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 22:35
3 Views
सहारनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: 300 से अधिक लोगों ने कराई जांच, सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों ने दी सेवाएं

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज में चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) और पंचकूला के पारस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न गंभीर बीमारियों का परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह तथा नगर विधायक राजीव गुंबर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सुजसबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन सीआईएस के महासचिव अमित चौधरी और संयोजक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह चावला ने किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल अनुकरणीय है। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भागदौड़ भरी दिनचर्या में समय पर बीमारियों की पहचान के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में पारस हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यशप्रीत, पेट एवं पित्ताशय रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्थ चंद्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गुप्ता और पेट व आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन बेदी ने मरीजों का गहन परीक्षण कर आवश्यक दवाएं और परामर्श प्रदान किए। आयोजन को सफल बनाने में पारस कुमार का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की, जिसके बाद संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के सह-संयोजक विजय वशिष्ठ, रवि टंडन, नीरज मिड्ढा, सक्षम बत्रा, संजय गुप्ता, सुनील सूरी, तेजेंद्र तनेजा और सन्नी नागपाल रहे। स्वास्थ्य शिविर में अमर गुप्ता, एच.एस. चड्ढा, गौरव जैन, सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, संदीप शर्मा, रविंद्र कालड़ा, संजीव धवन, सुषमा बजाज, निशा शर्मा, पूनम बाली, स्वाति अग्रवाल, आर.के. गुप्ता, गिरीश मित्तल, वैभव गर्ग, नमन बत्रा, गगनदीप सिंह, परम बत्रा, राजेंद्र, सचिन अग्रवाल, हेमंत अरोड़ा, शरद भार्गव, शैलेश सक्सेना, एस.के. गौड, योगेश दहिया, अजय वशिष्ट, डी.के. गुप्ता और प्रदीप मित्तल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow