Sambhal : आरिफ तुर्की बोले बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार का दोहरा रवैया, फतेहपुर मजार प्रकरण पर BJP को घेरा

आरिफ तुर्की ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP के पास जनता से जुड़े असली मुद्दे नहीं हैं। इसलिए वह बार-बार बांग्लादेश, पाकिस्ता

Jan 5, 2026 - 21:43
 0  44
Sambhal : आरिफ तुर्की बोले बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार का दोहरा रवैया, फतेहपुर मजार प्रकरण पर BJP को घेरा
आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Report : उवैस दानिश, सम्भल

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी ने जो कुछ कहा है, वह सोच-समझकर कहा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान सभी का देश है और यहां से कोई भी कहीं जाने वाला नहीं है। देश का संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है और कानून के तहत सभी को इस मुल्क में रहने का हक है।

आरिफ तुर्की ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP के पास जनता से जुड़े असली मुद्दे नहीं हैं। इसलिए वह बार-बार बांग्लादेश, पाकिस्तान, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद जैसे विषयों को उछालकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी एक समाज को डर दिखाकर दूसरे समाज को खुश करने की यह राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। अब जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

  • बांग्लादेश मुद्दे पर दोहरा रवैया: आरिफ तुर्की

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में होने के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बेहद निंदनीय हैं, चाहे पीड़ित किसी भी समुदाय के हों। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह गलत है, लेकिन सवाल यह है कि जब इतनी नफरत दिखाई जा रही है तो फिर भारत सरकार वहां की पूर्व प्रधानमंत्री को संरक्षण क्यों दे रही है। यह सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है।
उन्होंने देश के अंदर हो रही घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर में जहरीला पानी पिलाए जाने से कई लोगों की जान चली गई, वे भी इंसान थे और हिंदू थे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में BJP सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन क्यों नहीं करती। अगर ऐसा होता, तभी वह खुद को हिंदू हितैषी कहने का दावा कर सकती थी।

फतेहपुर मजार प्रकरण पर BJP को घेरा

यूपी के फतेहपुर में मजार तोड़फोड़ के आरोपी को जमानत मिलने के बाद फूल-मालाओं से स्वागत और जुलूस निकाले जाने पर आरिफ तुर्की ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पूरे देश में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां तक कि बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में जेल से छूटने वाले आरोपियों का भी सार्वजनिक रूप से स्वागत किया जाता है। उन्होंने बिलकिस बानो गैंगरेप केस का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले के दोषियों के रिहा होने पर भी उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है और जनता को असली मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से भटकाया जा रहा है। 

संविधान और इंसानियत की राजनीति की जरूरत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि देश को नफरत और धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि संविधान, समानता और इंसानियत के रास्ते पर चलाने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जनता ही सही और गलत की पहचान कर अपना फैसला सुनाएगी।

Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow