Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में गुटखा चबाते मिले जिला चकबंदी अधिकारी, डीएम ने मौके पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों का सेवन कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो या आम ना

Jun 20, 2026 - 21:46
 0  7
Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में गुटखा चबाते मिले जिला चकबंदी अधिकारी, डीएम ने मौके पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना
Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में गुटखा चबाते मिले जिला चकबंदी अधिकारी, डीएम ने मौके पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के चंदौसी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली जब जिला चकबंदी अधिकारी गुटखा खाते हुए पकड़े गए। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध के बावजूद अधिकारी समाधान दिवस में बेफिक्र होकर गुटखा चबा रहे थे।

इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की नजर जिला चकबंदी अधिकारी पर पड़ी। डीएम ने उन्हें अपने पास बुलाया तो उनके मुंह में गुटखा भरा हुआ मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की और शासन के निर्देशों के अनुरूप अधिकारी पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। डीएम ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को तंबाकू निषेध कानून का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों का सेवन कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो या आम नागरिक, यदि नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना समेत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

You May Read : Bajpur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 16 यूनिट रक्त हुआ इकट्ठा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow