Sambhal : हयातनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर समाज को जोड़ने का आह्वान

कार्यक्रम में विभाग कार्यवाहक छत्रपाल ने बताया कि यह सम्मेलन समाज द्वारा स्वयं आयोजित किया गया है, जिसमें संघ के पांच प्रमुख उद्देश्यों को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा

By INA News Desk
Feb 1, 2026 - 21:49
56 Views
Sambhal : हयातनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर समाज को जोड़ने का आह्वान
Sambhal : हयातनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर समाज को जोड़ने का आह्वान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के हयातनगर स्थित बी.डी. इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में विभाग कार्यवाहक छत्रपाल ने बताया कि यह सम्मेलन समाज द्वारा स्वयं आयोजित किया गया है, जिसमें संघ के पांच प्रमुख उद्देश्यों को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहला उद्देश्य सामाजिक समरसता है, जिससे समाज में आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द बढ़े।दूसरा कुटुम्ब प्रबोधन है, जिसके तहत बच्चों में अच्छे संस्कार और चरित्र निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। तीसरे उद्देश्य के रूप में ‘स्व’ का भाव बताया गया, जिसमें देशी वस्तुओं के उपयोग और स्वदेशी को अपनाने का संदेश दिया गया। इसके साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों पर भी विशेष जोर दिया गया, जैसे सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग।उन्होंने कहा कि कई दुर्घटनाएं केवल लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें जागरूकता से रोका जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण को भी सम्मेलन का अहम हिस्सा बताया गया। वक्ता ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पन्नियों को इधर-उधर न फेंकने, पानी के दुरुपयोग से बचने जैसे संदेश घर-घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।ये कार्यक्रम बस्ती स्तर से लेकर गांव-गांव तक आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज आत्मनिर्भर और अनुशासित बन सके। हिंदुओं को संगठित करने के सवाल पर वक्ता ने कहा कि यदि समाज में राष्ट्रभक्ति का भाव है तो लोग स्वतः एकजुट होकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ेंगे।सम्मेलन के माध्यम से जनता को संदेश दिया गया कि पूरा भारत एक साथ खड़ा होकर फिर से विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। संघ किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए कार्य करता है और राष्ट्र में सभी का समावेश होता है।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow