महिष्मति नदी, PWD नाले और किसानों की जमीन का विवाद खत्म, प्रशासन ने कराया मौके पर सीमांकन

सम्भल के खग्गूपुरा में महिष्मति नदी, पीडब्ल्यूडी नाले और किसानों की जमीन को लेकर चला आ रहा सीमा विवाद प्रशासन की पैमाइश और आपसी सहमति के बाद सुलझ गया।

By INA News Desk
Sep 22, 2026 - 20:18
2 Views
महिष्मति नदी, PWD नाले और किसानों की जमीन का विवाद खत्म, प्रशासन ने कराया मौके पर सीमांकन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महिष्मति नदी, PWD सड़क और किसानों की जमीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद का प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण करा दिया। ग्राम खग्गूपुरा, पुलिस चौकी रिठाली के नजदीक प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर PWD नाले, महिष्मति नदी और गाटा संख्या 21 की कृषि भूमि का चिन्हांकन कराया।

नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि मौके पर महिष्मति नदी, PWD सड़क और गाटा संख्या 21 के किसानों के बीच भूमि की सीमा को लेकर विवाद बना हुआ था। पूर्व में स्पष्ट निशान और सीमांकन नहीं होने के कारण किसान अपनी जमीन, PWD की भूमि और नदी की सीमा को लेकर असमंजस में थे।

प्रशासन ने मौके पर सभी संबंधित पक्षों की मौजूदगी में सहमति के आधार पर सीमांकन की कार्रवाई कराई। इसके साथ ही PWD के नाले और महिष्मति नदी की खुदाई का कार्य भी कराया गया, जिससे जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

नायाब तहसीलदार ने बताया कि किसानों की भूमि का चिन्हांकन, PWD नाले और महेशमती नदी की सीमा को स्पष्ट कर दिया गया है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

मौके पर कराए गए सीमांकन से किसानों को उनकी भूमि की स्थिति स्पष्ट हो गई है, वहीं नदी और PWD की जमीन की सीमा भी निर्धारित कर दी गई। प्रशासन ने सहमति के आधार पर विवाद का निस्तारण कर राहत पहुंचाई है।

Also Click : हरदोई: एसएस सेंट्रल एकेडमी में 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow