Sambhal : सम्भल में अवैध कार वॉशिंग प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार प्लांट सील

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हयातनगर क्षेत्र में कई वॉशिंग प्लांट बिना एनओसी के संचालित हो रहे हैं। ये प्लांट भूगर्भीय जल का अत्यधिक दोहन कर रहे थे जिससे ज

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 20:40
59 Views
Sambhal : सम्भल में अवैध कार वॉशिंग प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार प्लांट सील
Sambhal : सम्भल में अवैध कार वॉशिंग प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार प्लांट सील

Report : उवैस दानिश, सम्भल

शहर के हयातनगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अवैध रूप से संचालित कार वॉशिंग प्लांटों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में चार वॉशिंग प्लांटों को भूगर्भ जल विभाग की अनुमति लिए बिना जमीन से पानी निकालकर व्यावसायिक उपयोग करने के आरोप में बंद कराया गया।प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हयातनगर क्षेत्र में कई वॉशिंग प्लांट बिना एनओसी के संचालित हो रहे हैं। ये प्लांट भूगर्भीय जल का अत्यधिक दोहन कर रहे थे जिससे जल स्तर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि किसी भी वॉशिंग प्लांट के पास भूगर्भ जल विभाग की अनुमति नहीं थी। इस पर चारों प्लांटों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के भूगर्भीय जल का दोहन गैरकानूनी है और यह पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के अवैध प्लांटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।साथ ही उन्होंने कार वॉशिंग प्लांट संचालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि बिना एनओसी के किसी भी प्लांट को संचालित पाया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी संचालक भूगर्भ जल विभाग से अनुमति लेकर ही अपने प्लांट संचालित करें ताकि जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement