Sambhal : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सम्भल-मुरादाबाद मंडल के समाजसेवी, एक करोड़ की होगी सहायता

बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में पंजाब के प्रभावित इलाकों का दौरा कर चिन्हित किए गए चार गांव अमृतसर जिले के पिंजट्टा, तहसील अजनाला, मूलोवाली

By INA News Desk
Oct 4, 2025 - 00:06
86 Views
Sambhal : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सम्भल-मुरादाबाद मंडल के समाजसेवी, एक करोड़ की होगी सहायता
Sambhal : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सम्भल-मुरादाबाद मंडल के समाजसेवी, एक करोड़ की होगी सहायता

Report : उवैस दानिश, सम्भल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पंजाब बाढ़ सहायता कोऑर्डिनेशन कमेटी मंडल मुरादाबाद के तत्वाधान में सम्भल निवासी समाजसेवी मुशीर खां तरीन के आवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सरदार जगजीत सिंह ने की, जबकि संचालन डीएन सिंह (जनरल सेक्रेट्री) ने किया। उपाध्यक्ष मुशीर खां तरीन, मौलाना मोहम्मद मियां समेत समाजसेवी मौजूद रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में पंजाब के प्रभावित इलाकों का दौरा कर चिन्हित किए गए चार गांव अमृतसर जिले के पिंजट्टा, तहसील अजनाला, मूलोवाली और माल पिंड में खाद और बीज की उपलब्धता कराई जाएगी, ताकि किसान दोबारा अपनी जमीन पर फसल बो सकें। कमेटी ने घोषणा की कि 13 अक्टूबर को टीम पंजाब पहुंचकर राहत सामग्री पहुंचाएगी।जगजीत सिंह, अध्यक्ष

धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद मियां ने बताया कि यह टीम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरकणअ कमाल के नेतृत्व में बनी है। अजीत सिंह अध्यक्ष और दयानंद सिंह सेक्रेटरी हैं। अध्यक्ष अजीत सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 90 लाख रुपये इकट्ठे किए जा चुके हैं, जिसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया जाएगा। सम्भल के समाजसेवियों द्वारा विशेष रूप से 10 लाख रुपये की सहायता की जाएगी।मौलाना मोहम्मद मियां

कमेटी ने मंडल के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अमरोहा, मुरादाबाद और सम्भल सहित पूरे मंडल में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जो भी व्यक्ति पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहे, वह सीधे योगदान कर सकता है। कमेटी ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से प्रभावित किसानों को बीज, खाद और तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस प्रकार, सम्भल-मुरादाबाद मंडल के समाजसेवियों ने एकजुट होकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का ठोस संकल्प लिया है।

Also Click : Hardoi : हरपालपुर में चोरों ने बाउंड्री कूदकर की चोरी, नकदी और जेवर ले गए, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया वादा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow