Sambhal : सपा सांसद जियाउर्रहमान वर्क ने साधा सीएम योगी पर निशाना, बोले जनता को मज़ाक नहीं, विकास चाहिए

वर्क ने कहा कि देश और बिहार की जनता को चुनाव में मज़ाक नहीं चाहिए, बल्कि यह जानना चाहिए कि उनके हित में क्या काम हो रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने, किसानों की परेशानी

Nov 3, 2025 - 21:31
 0  843
Sambhal : सपा सांसद जियाउर्रहमान वर्क ने साधा सीएम योगी पर निशाना, बोले जनता को मज़ाक नहीं, विकास चाहिए
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सपा सांसद जियाउर्रहमान वर्क ने अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर कड़ा प्रहार किया। जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर टिप्पणी करते हुए “अप्पू, टप्पू, गप्पू” कहा है और गांधी जी के बंदरों का उदाहरण देते हुए विपक्ष पर तंज कसा है, तो सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

वर्क ने कहा कि देश और बिहार की जनता को चुनाव में मज़ाक नहीं चाहिए, बल्कि यह जानना चाहिए कि उनके हित में क्या काम हो रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने, किसानों की परेशानी दूर करने और विकास के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बंदर सत्य, अहिंसा और संयम के प्रतीक थे, उनका मज़ाक बनाना अनुचित है, विशेषकर एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा। सांसद ने आगे कहा कि भाजपा को न तो जनता की परेशानियां दिखाई दे रही हैं और न ही सुनाई दे रही हैं। किसान बेहाल हैं, युवा बेरोजगार हैं, लेकिन भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी है। वर्क ने कहा कि आगामी चुनाव जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़े जाने चाहिए ताकि एक सकारात्मक बहस हो और जनता विकास के आधार पर वोट दे सके, ना कि इस तरह की बयानबाजी से प्रभावित होकर।

Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow