Sambhal : मुहर्रम से पहले व्यवस्थाओं पर सपा का दबाव, पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर उठाए सड़क, बिजली-पानी और सुरक्षा के मुद्दे

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि शहर में कई सड़कें टूटी हुई हैं, जबकि इन्हीं रास्तों से आलम और मुहर्रम के जुलूस गुजरते हैं। जुलूसों का समय नजदीक आने के बावजूद अब तक इन समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और मातमदारों की सुविधा तथा सुर

Jun 20, 2026 - 17:05
 0  5
Sambhal : मुहर्रम से पहले व्यवस्थाओं पर सपा का दबाव, पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर उठाए सड़क, बिजली-पानी और सुरक्षा के मुद्दे
Sambhal : मुहर्रम से पहले व्यवस्थाओं पर सपा का दबाव, पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर उठाए सड़क, बिजली-पानी और सुरक्षा के मुद्दे

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आगामी आलम, शहादत की रात और मुहर्रम के जुलूसों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान व्यवस्थाओं की ओर आकर्षित किया है। सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जुलूस मार्गों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि 23 जून को आलम, 24 जून को सराय तरीन की मेहंदी और

 25 जून को शहादत की रात के कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में इमामबाड़ों, मदरसों और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा जुलूस मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती, 24 घंटे बिजली-पानी की उपलब्धता तथा गर्मी को देखते हुए पेयजल और सड़कों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि शहर में कई सड़कें टूटी हुई हैं, जबकि इन्हीं रास्तों से आलम और मुहर्रम के जुलूस गुजरते हैं। जुलूसों का समय नजदीक आने के बावजूद अब तक इन समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और मातमदारों की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए। सपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मुहर्रम से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कराए जाएं ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। ज्ञापन मिलने के बाद एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जुलूसों से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow