Sambhal : मुकदमे के डर से ग्रामीण ने खुद को लगाई आग, छेड़छाड़ के आरोप पर SP का बड़ा बयान

सूचना पर डायल-112 दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी के अनुसार ग्रामीण को अपने भाइयों पर मुकदमा दर्ज होने का डर था

Jun 19, 2026 - 16:44
 0  10
Sambhal : मुकदमे के डर से ग्रामीण ने खुद को लगाई आग, छेड़छाड़ के आरोप पर SP का बड़ा बयान
Sambhal : मुकदमे के डर से ग्रामीण ने खुद को लगाई आग, छेड़छाड़ के आरोप पर SP का बड़ा बयान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद के धनारी थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्रामीण ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते थाना परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल डालकर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बगढैर गांव निवासी ग्रामीण धनारी थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बीती रात बगढैर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पर डायल-112 दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी के अनुसार ग्रामीण को अपने भाइयों पर मुकदमा दर्ज होने का डर था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीण ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow