Hardoi: संडीला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संडीला पुलिस

Jul 20, 2026 - 17:05
51 Views
Hardoi: संडीला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
संडीला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

​हरदोई: अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संडीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।​जानकारी के अनुसार संडीला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नदीम पुत्र सलीम, निवासी ग्राम बरौनी, थाना संडीला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना संडीला में मुकदमा अपराध संख्या 280/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उ0नि0 अंगद सिंह, हे0कां0 मनदीप, कां0 सचिन भड़ाना और रि0कां0 अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow