Saharanpur News: पेड़ों के सौदे में संजीव कपूर पर कानून का शिकंजा, 10 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज

कैलाशपुर की जमीन और पेड़ों के कथित सौदे को लेकर संजीव कपूर और शाहनवाज के खिलाफ थाना सदर बाजार में 10 लाख

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 22:56
4 Views
Saharanpur News: पेड़ों के सौदे में संजीव कपूर पर कानून का शिकंजा, 10 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज

सहारनपुर: कैलाशपुर की जमीन और पेड़ों के कथित सौदे को लेकर संजीव कपूर और शाहनवाज के खिलाफ थाना सदर बाजार में 10 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है शिकायतकर्ता इरशाद निवासी चुनेटी गाढ़ा ने एसएसपी सहारनपुर को दी तहरीर में आरोप लगाया कि खसरा नंबर 322 की जमीन को अपना बताते हुए दोनों ने वहां खड़े पेड़ों को काटने का सौदा किया और किश्तों में 10 लाख रुपये ले लिए इरशाद के अनुसार जब वह पेड़ काटने के लिए खेत पर पहुंचा तो कथित तौर पर पता चला कि जिस जमीन को अपना बताया गया था, वह संजीव कपूर की थी ही नहीं इसके बाद पैसे वापस मांगने पर यूको बैंक का पांच लाख रुपये का चेक दिया गया लेकिन वह भी अनादरित हो गया-शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है-बताया जा रहा है कि संजीव कपूर के खिलाफ थाना बेहट में पहले भी अलग-अलग मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं इसके अलावा कुछ चेक संबंधी मामले लंबित बताए जा रहे हैं-हालांकि इन सभी मामलों में अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया से ही स्पष्ट होगी अब ताजा मुकदमे के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं - लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं-सौदा पेड़ों का था, जमीन अपनी निकली नहीं और चेक बैंक ने भी वापस कर दिया लगता है इस बार पेड़ों से पहले मामला ही जड़ पकड़ गया-एक और चुटकी शहर में सुनाई दे रही है—कागज में जमीन अपनी, खेत में जमीन किसी और की और बैंक में चेक बेदम -अब हिसाब की बारी कानून की फिलहाल मामला पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है

Also Read- Crime News: पूर्वोत्तर सीमा पर DRI की बड़ी कार्रवाई, दो अभियानों में 76 किलो मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त; दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow