Kanpur News: अस्तित्व बचाओ भाईचारा बनाओ प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन। 

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में अस्तित्व बचाओ- भाईचारा बनाओ प्रबुद्धजन सम्मलेन का आयोजन 21 जून 2025 दिन ...

By INA News Desk
Jun 21, 2025 - 20:41
103 Views
Kanpur News: अस्तित्व बचाओ भाईचारा बनाओ प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन। 

कानपुर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में अस्तित्व बचाओ- भाईचारा बनाओ प्रबुद्धजन सम्मलेन का आयोजन 21 जून 2025 दिन शनिवार को लाजपत भवन, मोतीझील, कानपुर नगर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कानपुर शहर, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फारुखाद व इटावा  आदि से 10000 से अधिक प्रबुद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।कार्यक्रम मे जिसमे मुख्य अतिथि नगीना (उ.प्र.) सांसद,भीम आर्मी चीफ,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आज़ाद  सम्मलित हुए व विशिष्ठ अतिथि  सुनील चित्तौड़ सम्मिलित थे। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने भाषण में कहा कि संविधान को जो लेकर चलेगा।

वही आगे बढ़ेगा पढ़ लिख कर आगे बढ़ो समाज मजबूत और कामयाब होगा हम संख्या बल में इतनी ज्यादा है कि पूरे प्रदेश में राज कर सकते हैं जिसमे प्रदेश संगठन मंत्री मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर) राम गोपाल के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया जिसमे उन्होंने 21 जून 2025 को अस्तित्व बचाओ भाईचारा -चनाओ प्रयुद्धजन सम्मलेन में होने वाले मुख्य मुद्दों पर प्रकाश डाला, जो की कुछ इस प्रकार थी आवादी के हिसाव से बहुजन समाज की संख्या 85% है, अतः 85% आरक्षण बहुजन समाज का होना चाहिए।निजीकरण बंद किया जायें व निजीकरण किये हुए विभागों में आरक्षण लागु होना चाहिए।

बहुजन समाज पर लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनायें बन्द करो। एससी एसटी ओबीसी  के लोगों को भूमि के पट्टे पर कब्जा दिलाओं व जिन्होंने एससी एसटी ओबीसी के पट्टों पर अबैध कब्जा किया हुआ है उन्हें मुक्त कराओ। इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कां०) के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) सुनील कुमार चित्तौड़ जी, भीम आर्मी प्रदेश सह-संयोजक भाई कौशल वाल्मीकि जी, आसपा कां रामगोपाल प्रदेश संगठन मंत्री कानपुर मंडल मुख्य प्रभारी, धीरेंद्र कबीर कानपुर मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Azamgarh News: मण्डलायुक्त ने एक राजस्व निरीक्षक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow