Kanpur News: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के पदों को मृत घोषित करने के विरोध में सरसैया घाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च। 

सिंचाई विभाग के रीढ़ अतिमहत्वपूर्ण पद जैसे उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी, पदों की संख्या में कटौती तथा नलकूप चालक...

Jun 4, 2025 - 17:47
60 Views
Kanpur News: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के पदों को मृत घोषित करने के विरोध में सरसैया घाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च। 

कानपुर। सिंचाई विभाग के रीढ़ अतिमहत्वपूर्ण पद जैसे उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी, पदों की संख्या में कटौती तथा नलकूप चालक, सीचपाल के साथ- साथ मिस्त्री कम ड्राइवर, व अन्य आवश्यक पदों को समाप्त किये जाने के शासनादेश दिनांक 14.05.2025 से कार्मिक समुदाय में अत्यन्त ही रोष व असंतोष व्याप्त है। इसके विरोध में दिनांक 16.05.2025 को विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उ०प्र० का गठन किया गया।

इसके साथ ही दिनांक 20.05.2025 एवं 21.05.2025 को काला फीता धारण कर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया, इसके उपरान्त दिनांक 28.05.2025 को प्रदेश के समस्त कार्यलयों में भोजनावकाश के दौरान गेट मीटिंग के माध्यम से न्याय प्राप्त करने का प्रयास किया गया। सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण प्रदेश के समस्त संवर्गों के कर्मचारियों भारी आक्रोश व्याप्त है।उल्लेखनीय है कि उक्त पदों को अनुपयोगी मानने से विभाग में नहरों, लघुडाल नहरों एवं राजकीय नलकूपों के संचालन, रख-रखाव एवं विभागीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा में भारी कठिनाई होना अवश्यम्भावी है।

यह कार्मिक ग्राम स्तर पर रहकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने में महती भूमिका का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करते हैं। अजय द्विवेदी संयोजक दिनेश कुमार संयोजक सिंचाई संघ ने ज्ञापन के दौरान कहा कि उच्च स्तर पर वार्ता का समय नहीं दिया जा रहा है जिससे वार्ता के अभाव में महत्वपूर्ण मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा निरन्तर किये जा रहे पत्राचार एवं अनुरोध को भी शासन एवं विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इन परिस्थितियों में कर्मचारी के समक्ष करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ज्ञापन के दौरान ,अजय द्विवेदी अध्यक्ष सिंचाई संघ की अध्यक्षता के अन्तर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया जिसमें  सुरेंद्र द्विवेदी, प्रेम शुक्ला ,उपेंद्र श्रीवास्तव, मनोज पाल ,ब्रजेश बाजपेई,शिव नारायण शाहू, सब्बीर हसन , शाहिद ,तौफीक आलम ,विनय गौतम,दिनेश यादव ,अभयराज पाण्डे,आशीष शुक्ला,कुलदीप त्रिवेदी ,अमित मिश्रा ,मोहित शुक्ला ,गौरव द्विवेदी ,प्रशांत मिश्रा,शैलेंद्र कुमार, पुनीत कुमार ,दिलीप कुमार ,महेंद्र प्रताप सिंह ,सत्यराम , अखिलेश कुशवाहा,अलाउद्दीन, विजय किशोर दीक्षित, अजय कृष्ण पंकज, अंशु सोनकर ,राज कुमार कुरील ,राकेश कुमार ,ज्ञानेंद्र सिंह बृजपाल सिंह ,अनीश अहमद,आदर्श कुमार,

Also Read- Kanpur News: कुर्बानी की नुमाईश सोशल मीडिया में न करें।

तजम्मुल अहमद,रितेश बाजपेई, राजेश कुमार , मोहम्मद राशिद, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार निगम,वीरेश यादव,अनुज कुशवाहा,अवधेश कुमार सिंह (मंत्री नलकूल कानपुर) जैन सिंह यादव (अध्यक्ष नलकूप) राजेश कुमार (अध्यक्ष मिनिस्टर एसोसियेशन) हरीश श्रीवास्तव ( संगठन मंत्री) ,अरुण कुमार ( जनपद सचिव मिनिस्टीयल) ज्ञानेंद्र कुशवाहा सुमित मित्तल शकील अहमद प्रेम पाल सिंह अमित कुमार योगेश यादव योगेंद्र पाल अतुल वर्मा सुभाष चंद्र राठौर ,राम पाल,धर्मेश श्रीवास्तव,अनूप शुक्ला ,विवेक शुक्ला,सुमन शिव हरे ,सुनीता शाहू  ,ऊषा कुमारी, आदि लोग रहे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow