Sitapur News: 11 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास। 

11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य का प्रसिद्ध चक्रतीर्थ प्रांगण शनिवार सुबह दिखा योगमय...

By INA News Desk
Jun 21, 2025 - 20:48
66 Views
Sitapur News: 11 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास। 
Advertisement
Advertisement

सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

नैमिषारण्य (सीतापुर)। 11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य का प्रसिद्ध चक्रतीर्थ प्रांगण शनिवार सुबह दिखा योगमय , योग दिवस के मोके पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत एवं उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अशोक रावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए, योग करने से शरीर निरोग रहता है, उन्होंने कहा 11 वें योग दिवस पर बहुत ही अच्छा कार्यक्रम नैमिषारण्य मे आयोजित किया गया है कोशिश रहेगी अगले वर्ष इससे भी अच्छा कार्यक्रम किया जाये।
इस दौरान उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा मैंने पहली बार काफी देर तक योगाभ्यास किया है काफी सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा यह बिल्कुल सत्य है कि योग करने से काया हमेशा निरोगी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने कपालभाती, भ्रामरी, प्राणायाम, पद्मासन सहित कई योगाभ्यास किए।

इस दौरान मिश्रिख विधायक राम कृष्ण भार्गव,चक्रतीर्थ प्रधान पुजारी राजनारायण पाण्डे, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख आलोक प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय,सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष देवेश पांडे,जिला प्रतिनिधि सतीश शास्त्री, प्रदीप दीक्षित , शुभम दीक्षित, अभय शुक्ला, विपिन मिश्रा ,राजस्व निरीक्षक अजय कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह एवं समस्त लेखपालो सहित योग शिक्षक विनय कुमार, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर गीता, नैमिषारण्य थाना प्रभारी पंकज तिवारी सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। 

Also Read- Gorakhpur News: समाज व राष्ट्र हित में युगानुकूल परिवर्तन की वाहक बनें परिषद की संस्थाएं- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement