Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर डीएम अनुनय झा ने की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे व्यापक आयोजन
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों
Hardoi: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाने और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान करने हेतु दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के सकुशल, गरिमापूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाय। दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी को प्रेरित किया कि इस अभियान के दौरान सभी के स्तरोन्नयन, उनकी आय बढ़ाने तथा स्वास्थ्य में सुधार हेतु सभी समेकित रूप से प्रयास करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी आयोजन कराए जाय। लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने एवं व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरुकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों का प्रतिभाग सुनिश्चित किया जाय। कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों का अभिलेखीकरण भी किया जाय तथा सम्बंधित स्तर पर समय से आख्या भी भेजी जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के आयोजन में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







