Sitapur : खैराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहिमाबाद में बच्चों को मिला खेल और रचनात्मक सामग्री का तोहफा

कार्यक्रम में करीब 160 बच्चों को शैक्षिक और रचनात्मक सामग्री दी गई, जिससे बच्चों में काफी उत्साह दिखा। सागर गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रच

By INA News Desk
Dec 22, 2025 - 21:48
24 Views
Sitapur : खैराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहिमाबाद में बच्चों को मिला खेल और रचनात्मक सामग्री का तोहफा
Sitapur : खैराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहिमाबाद में बच्चों को मिला खेल और रचनात्मक सामग्री का तोहफा

खैराबाद-सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहिमाबाद में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी और भाजपा नेता सागर गुप्ता ने स्कूल में झूला लगवाया और बच्चों को ड्राइंग बुक, स्केच पेन, कॉपियां तथा कलर बॉक्स बांटे। कार्यक्रम में करीब 160 बच्चों को शैक्षिक और रचनात्मक सामग्री दी गई, जिससे बच्चों में काफी उत्साह दिखा। सागर गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास में खेल और कला की बड़ी भूमिका है। समाज के सक्षम लोगों को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में राजकुमार दीक्षित, नवल किशोर मिश्रा, ग्राम प्रधान मोहम्मद लईक खां, प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई, मोहम्मद फैजुल खां, जसविंदर कौर, अमृता शर्मा, नुजहत फातिमा, आरती अवस्थी, पवन सिंह, अनूप सिंह और उर्मिला सहा सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। स्कूल परिवार ने इस पहल के लिए सागर गुप्ता का धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Also Click : Lucknow: ‘किसान सम्मान दिवस’ मनाएगी योगी सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर होगा आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow