Sitapur : गौशालाओं में गायों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग
सुनील राजवंशी ने मंत्री के सामने कई जिलों की गौशालाओं में संसाधनों की कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से रखा। इससे गायों को उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। उन्होंने
सीतापुर। प्रदेश की गौशालाओं में रखी गई गायों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी ने कारागार राज्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान गौशालाओं की खराब हालत, वहां रह रही गायों की देखभाल, चारा-पानी, सफाई और इलाज की व्यवस्था पर विस्तार से बात हुई। सुनील राजवंशी ने मंत्री के सामने कई जिलों की गौशालाओं में संसाधनों की कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से रखा। इससे गायों को उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और गांव की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उनकी सुरक्षा और रखरखाव सरकार की मुख्य जिम्मेदारियों में होना चाहिए।
ग्रामीण इलाकों की कई गौशालाओं में नियमित चारा, साफ पानी और पशु डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं हो पा रही, जिससे गायों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बारे में सरकार स्तर पर मजबूत योजना बनाने की जरूरत है। मुलाकात में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर एनडीए सरकार की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जनकल्याण की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने पर जोर दिया गया। सुनील राजवंशी ने कहा कि अगर सरकार गौशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करती है तो इससे गायों की रक्षा के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों को भी फायदा होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर लगातार लड़ाई और लोगों की आवाज उठाने की बात कही।
कारागार राज्यमंत्री ने सुनील राजवंशी को भरोसा दिलाया कि गौशालाओं में गायों के लिए जरूरी सुविधाएं देने को लेकर सरकार गंभीर है। जल्द ही संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की भावनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पूरी तत्परता से काम कर रही है।
What's Your Reaction?











