Sitapur : सरकारी हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों के बीमार होने का बढ़ा खतरा

गांव के रहने वाले मुन्ना, गुलाम, शफी अहमद और मोहम्मद शेफ ने बताया कि इलाके में कई सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं, जबकि उनके सुधार के नाम पर बहुत सा पैसा खर्च होने का दावा किया जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी

May 26, 2026 - 22:17
 0  9
Sitapur : सरकारी हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों के बीमार होने का बढ़ा खतरा
Sitapur : सरकारी हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों के बीमार होने का बढ़ा खतरा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के खैराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत रहीमाबाद गांव में मुन्ना के घर के आगे लगा सरकारी हैंडपंप इन दिनों गंदा पानी दे रहा है। गांव वालों का कहना है कि हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीने लायक बिल्कुल नहीं है, लेकिन कोई दूसरा साधन न होने की वजह से लोग मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस गंदे पानी को पीने से लोगों की सेहत खराब हो रही है और गांव में बीमारियां फैलने का डर लगातार बढ़ रहा है।

गांव के रहने वाले मुन्ना, गुलाम, शफी अहमद और मोहम्मद शेफ ने बताया कि इलाके में कई सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं, जबकि उनके सुधार के नाम पर बहुत सा पैसा खर्च होने का दावा किया जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी सिर्फ कागजों पर काम दिखा रहे हैं, जबकि असलियत में समस्या वैसी की वैसी ही बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराया जाए और गंदा पानी देने वाले हैंडपंप की जांच कराकर साफ पानी का इंतजाम किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। जब इस बारे में सचिव फरहा इकबाल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन की घंटी बजती रही और उनसे बात नहीं हो सकी।

Also Click : Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow