Sitapur : डीएम ने नैमिषारण्य निरीक्षण भवन में की वार्ता नैमिषारण्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियो को लगाई फट्टकर

इसके बाद डीएम ने ध्रुव तालाब का निरीक्षण किया कार्य प्रगति के भी जानकारी ली और प्रोजेक्ट पूरा होने की तिथि की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए, इस कड़ी में

Nov 2, 2025 - 21:18
 0  71
Sitapur : डीएम ने नैमिषारण्य निरीक्षण भवन में की वार्ता नैमिषारण्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियो को लगाई फट्टकर
Sitapur : डीएम ने नैमिषारण्य निरीक्षण भवन में की वार्ता नैमिषारण्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियो को लगाई फट्टकर

रिपोर्ट : सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

सीतापुर : डीएम डॉ राजा गणपति आर आज नैमिषारण्य तीर्थ में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे, सबसे पहले डीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ वार्ता की उसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास स्थित भूमि पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए, इसके बाद डीएम का काफिला ठाकुर नगर तिराहे पहुंचा जहां पर उन्होंने प्रस्तावित स्वागत द्वार के साथ ही नैमिषारण्य मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बारे में जानकारी ली, यहां पर उन्होंने डीडी पर्यटन कल्याण सिंह यादव को निर्देश दिए।इसके बाद डीएम का काफिला राजघाट पहुंचा जहां पर उन्होंने वहां पर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली यहां उन्होंने हॉल का निरीक्षण किया साथ ही वहां पर कार्य पूरा होने की तिथि के बारे में पूछा, प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली जरूरी सुझाव दिए और कार्य प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा।इसके बाद डीएम ने ध्रुव तालाब का निरीक्षण किया कार्य प्रगति के भी जानकारी ली और प्रोजेक्ट पूरा होने की तिथि की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए, इस कड़ी में डीएम चक्रतीर्थ पहुंचे यहां पर उन्होंने इंट्रेंस प्लाजा कार्य के बारे में जानकारी ली और कार्य को बेहतर रूप से करने के निर्देश दिए, यहां भी डीडी कल्याण सिंह यादव से उन्होंने जानकारी ली, इसके बाद डीएम ने मुरारका धर्मशाला में प्रस्तावित हेरिटेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया, वही बलराम धर्मशाला के पास स्थित भूमि पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से जांच पड़ताल की।इसके बाद डीएम ने हनुमत प्लाजा का स्थलीय निरीक्षण किया डीएम ने नैमिषारण्य क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश परियोजना से संबंधित सभी अधिकारियों को दिए और इसके बाद उनका काफिला मिश्रिख तीर्थ होते हुए ज़िला मुख्यालय की तरफ निकल गया। इस वार्ता के दौरान एडीएम नीतीश सिंह, एसडीएम मिश्रिख शैलेंद्र मिश्रा, उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और तीर्थ में संचालित प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : बलिया ददरी मेला 2025: झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow