Ballia : बलिया ददरी मेला 2025: झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली
नीलामी में 80 लठ्ठा भूमि पर झूलों और प्रदर्शनी के लिए बोली लगाई गई। शुरुआती कीमत 90 लाख रुपये तय थी, लेकिन उत्साह में यह राशि बहुत ऊपर चली गई। मेला स
Report : Asiz Hussain Zaidi
बलिया के ददरी मेले में झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार 1 करोड़ 30 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी, जो पिछले साल के 82 लाख 10 हजार रुपये से 47 लाख 90 हजार रुपये ज्यादा है। यह नीलामी पारदर्शी तरीके से गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुई, जिसमें लाइव प्रसारण और वीडियोग्राफी के जरिए सब कुछ खुला रखा गया।
नीलामी में 80 लठ्ठा भूमि पर झूलों और प्रदर्शनी के लिए बोली लगाई गई। शुरुआती कीमत 90 लाख रुपये तय थी, लेकिन उत्साह में यह राशि बहुत ऊपर चली गई। मेला समिति के सदस्यों, मीडिया कर्मियों और बोली लगाने वालों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि ददरी मेला अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस राशि से मेला प्रबंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। पैसे का इस्तेमाल जिले के लोगों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देने में होगा, जैसे चौड़े रास्ते, 700 से ज्यादा दुकानें, पार्किंग, शास्त्रीय और लोक नृत्य मंच। मेला क्षेत्र में महर्षि भृगु चौराहा, दर्दर मुनि चौराहा, मां दुर्गा शक्ति चौराहा, श्री गणेश चौराहा, शहीद चौक और सूरजताल जैसे नामों से चौराहे सजेंगे, जो बलिया की परंपरा और गौरव को दिखाएंगे।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पूरा प्रशासन मेला के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। पहले ही लकड़ी मार्केट 6.50 लाख और पार्किंग 26 लाख रुपये में नीलाम हो चुकी है। यह मेला आस्था, संस्कृति और व्यापार का बड़ा केंद्र बनेगा।
Also Click : Deoband : तमंचा हाथ में लेकर डांस कर रहा युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी फरार
What's Your Reaction?









