Ballia : आजादी के बाद पहली बार जो सुविधा बढी है, पूर्व की किसी भी सरकारों में इतनी अधिक जनसुविधा नहीं मिला करती थी

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि करोना काल में आपने देखा होगा कि 80 करोड लोगों का रोजगार समाप्त हो गया नौकरियां छूट गई, पर योगी और मोदी की सर

Oct 15, 2025 - 22:08
 0  22
Ballia : आजादी के बाद पहली बार जो सुविधा बढी है, पूर्व की किसी भी सरकारों में इतनी अधिक जनसुविधा नहीं मिला करती थी
Ballia : आजादी के बाद पहली बार जो सुविधा बढी है, पूर्व की किसी भी सरकारों में इतनी अधिक जनसुविधा नहीं मिला करती थी

Report- S.Asif Hussain zaidi.

खाबर बलिया से है जहां, कलेक्ट्रेट परिसर मे उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन विभाग द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण किया वितरण शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सूबे के परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब मे कहा कि आजादी के बाद पहली बार देखा जा रहा है कि योगी-मोदी की सरकार मे जिस तरह से जन सुविधाओ पर ध्यान रखा जा रहा है, पूर्व की सरकारों में इतनी बड़ी संख्या में जन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, वितरण होता था पर इतनी बड़ी संख्या में नहीं।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि करोना काल में आपने देखा होगा कि 80 करोड लोगों का रोजगार समाप्त हो गया नौकरियां छूट गई, पर योगी और मोदी की सरकार मे कोई व्यक्ति भूख नहीं सोया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अनाज चीनी, तेल, यहां तक की माचिस, तक उपलब्ध कराई है हमारी सरकार ने

इस शिविर में भी दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किये गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके।
साथ ही उन्होंने शिविर के दौरान जिले के दिव्यांगजनों मे वितरित किए जा रहे है। जिसमें ट्राई साइकिल 60, स्मार्ट केन 65, लोप्रोसी किट 23, एम0आर0 किट 116 एवं कान की मशीन 52 का वितरण किया गया।
 
श्री सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का मुख्य हिस्सा हैं और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow