Deoband : विद्युत निगम ने बंद किया कैश काउंटर, उद्यमियों की चालू करने की मांग

बुधवार को आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कंसल के नेतृत्व में उद्यमियों ने निगम के अधिशासी अभियंता मृत्यंजय शाही को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सरकारी कैश काउंटर बंद होने के का

By INA News Desk
Oct 15, 2025 - 22:09
38 Views
Deoband : विद्युत निगम ने बंद किया कैश काउंटर, उद्यमियों की चालू करने की मांग
Deoband : विद्युत निगम ने बंद किया कैश काउंटर, उद्यमियों की चालू करने की मांग
Advertisement
Advertisement

निगम के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, बोले-प्राइवेट लोगों पर नहीं भरोसा

देवबंद। विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रेलवे रोड पर विद्युत निगम ने 50 वर्ष पुराने सरकारी कैश काउंटर को बंद कर दिया है। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने निगम अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कैश काउंटर को पुन: चालू करने की मांग की है।

बुधवार को आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कंसल के नेतृत्व में उद्यमियों ने निगम के अधिशासी अभियंता मृत्यंजय शाही को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सरकारी कैश काउंटर बंद होने के कारण सरकारी राजस्व प्रभावित हो रहा है, क्योंकि सरकारी काउंटर बंद होने के कारण चेक के माध्यम से बिजली का बिल जमा नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में बिल जमा करने का कार्य प्राइवेट लोगों से कराया जा रहा है, जिन पर उद्यमी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने उद्यमियों के हित को ध्यान में रखकर कैश काउंटर को चालू किए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्र में नीचे लटकी केबिलों को ऊपर कराए जाने, औद्योगिक क्षेत्र को कटौती मुक्त किए जाने, गंगा शुगर फीडर से कॉलोनियों का लोड़ हटाए जाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिवम सिंघल, कुणाल गिरधर, सचिन छाबड़ा, अरुण कुमार छाबड़ा आदि उद्यमी शामिल रहे।

Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement