Ballia : बलिया के देवेश मणि त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में हारमोनियम वादन से तीसरा स्थान हासिल किया

आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर और बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी। क

By INA News Desk
Oct 16, 2025 - 23:19
53 Views
Ballia : बलिया के देवेश मणि त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में हारमोनियम वादन से तीसरा स्थान हासिल किया
बलिया के देवेश मणि त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में हारमोनियम वादन से तीसरा स्थान हासिल किया

समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के जनपद बलिया के छात्र देवेश मणि त्रिपाठी ने नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर मालदेपुर से स्वर वाद्य यानी हारमोनियम में भाग लिया और पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफलता से मंडल आजमगढ़ और जनपद बलिया का नाम चमका।

आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर और बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी। कला उत्सव 2025 के मंडलीय नोडल अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों से कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने कला की 12 विधाओं में हिस्सा लिया।आजमगढ़ मंडल से बलिया के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के देवेश मणि त्रिपाठी के अलावा सनबीम स्कूल अगरसंडा के सुप्रिया, आशीष वर्मा ने खेल खिलौना विधा में और पृथ्वी राय, शाश्वत झा, प्रभात कुमार गोयल के साथ डॉ. नुरुल हक तथा अमित उपाध्याय ने समूह वादन में भाग लिया। मऊ जनपद से पब्लिक बालिका कॉलेज बरामदपुर की आयुषी ओझा, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज की अनन्या चौहान, खुशी वर्मा ने कहानी वाचन में और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के नीरज मौर्या ने तबला वादन में प्रतिनिधित्व किया। इनके साथ मऊ की नोडल ऋचा त्रिपाठी और राम जी पांडेय भी रहे। विक्रम इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर आजमगढ़ से रिया, सलोनी शर्मा, आस्था, शीतल, पलक, पलक कुमारी ने समूह नाटक में हिस्सा लिया।राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी रहे। इस मौके पर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश लखनऊ विष्णु कांत पांडेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश संतवना तिवारी, परियोजना निदेशक मोनिका रानी, प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक पी एम सिंह, निधि पालीवाल समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देवेश मणि त्रिपाठी प्रसिद्ध संगीत गायक डॉ अरविंद उपाध्याय और संगीतकार जया उपाध्याय के पुत्र हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर मालदेपुर का पूरा विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक डॉ. अरुण सिंह गामा, प्राचार्य अर्पिता सिंह, अतुल तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश मिश्रा ने बधाई दी।


Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow