Sitapur : सीओ की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ने मंजूर की मांग, पसनैका ग्रामीणों का धरना समाप्त
गुरुवार दोपहर को सीओ महोली, नायब तहसीलदार सदर महेंद्र तिवारी, सहायक डीपीआरओ मानवेंद्र यादव और एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। इमेलिया ब्लॉक मुख्यालय पर पसनैका गांव के ग्रामीणों का नौवें दिन चला धरना प्रशासन के आश्वासनों के बाद समाप्त हो गया। आठ दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरने की कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए पैदल मार्च की घोषणा कर दी थी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को संभालने के लिए पुलिस का सहारा लेते हुए सीओ महोली नागेंद्र चतुर्वेदी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने ग्रामीणों को लखनऊ कूच करने से पहले मना लिया।
गुरुवार दोपहर को सीओ महोली, नायब तहसीलदार सदर महेंद्र तिवारी, सहायक डीपीआरओ मानवेंद्र यादव और एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान दिव्यांगजनों की जांच के लिए भेजी गई टीम को ग्रामीणों ने मनमाने तरीके से बने होने का हवाला देकर बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि विकास विभाग के अधिकारी और अधिशासी अभियंता की संयुक्त टीम जांच करे। नायब तहसीलदार ने मजिस्ट्रेट के तौर पर ग्रामीणों से नामित अधिकारियों पर सहमति मांगी। ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में अवर अभियंता की टीम से जांच कराने की मांग रखी। उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद मजिस्ट्रेट ने यह मांग मान ली और तीन दिनों में पत्र देने का आश्वासन दिया।
मांग पत्र का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने मांगों को जायज बताकर बिंदुवार निस्तारण का वादा किया। एक सप्ताह के अंदर प्रति उपलब्ध कराने की बात कही गई। इन आश्वासनों पर ग्रामीण राजी हो गए। धरने का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ पत्रकार सरोज सिंह ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने गांव वालों, मीडिया सहयोगियों और संघर्ष में साथ देने वालों का आभार जताया।
पांचवें दिन भूख हड़ताल तोड़ने वाले राजकुमार सिंह, परवीन, प्रमोद और मनोज की कमजोरी के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही
What's Your Reaction?











