Sitapur : सीतापुर के मूडी खेरा मकनपुर में पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, आग लगने से राख हो गई
शाम के समय मूडी खेरा मकनपुर के निवासी मुजम्मिल पुत्र लतीफ खान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में पुआल भरकर ग्राम खानपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रॉली का ऊं
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूडी खेरा मकनपुर में पुआल से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे ट्रॉली में आग लग गई और पूरा पुआल तथा ट्रॉली जलकर राख हो गई। चालक ने जान बचाई, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया।
शाम के समय मूडी खेरा मकनपुर के निवासी मुजम्मिल पुत्र लतीफ खान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में पुआल भरकर ग्राम खानपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रॉली का ऊंचा पुआल गांव से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया। इससे पलक झपकते ही आग भड़क उठी। मुजम्मिल ने ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग किया और खुद कूदकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।
ट्रॉली जलते देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रॉली को पलट दिया और पुआल को नीचे गिराकर आग को फैलने से रोका। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं, जिससे यह हादसा हुआ। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता ग्रामीण अभिनव शुक्ला ने बताया कि ट्रॉली में ज्यादा ऊंचाई पर पुआल भरा होने से यह दुर्घटना घटी। तार ढीले नहीं हैं। विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और भविष्य में सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही
What's Your Reaction?











