Sitapur : मदारपुर में लगा मुफ्त आंख जांच शिविर, 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया
सीतापुर से आए डॉक्टर शेखर सिंह और उनकी टीम में प्रेम प्रकाश, मोहिनी, प्रिया, ऋषि और प्रियांशी शामिल थे। टीम ने सभी मरीजों की आंखों की पूरी जांच की और जरूरी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
लहरपुर, सीतापुर। ग्राम मदारपुर में समाजसेवी अजीत वर्मा की मदद से सीतापुर आंख अस्पताल ने मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। आसपास के गांवों से 135 लोग आंखों की जांच कराने पहुंचे।
सीतापुर से आए डॉक्टर शेखर सिंह और उनकी टीम में प्रेम प्रकाश, मोहिनी, प्रिया, ऋषि और प्रियांशी शामिल थे। टीम ने सभी मरीजों की आंखों की पूरी जांच की और जरूरी सलाह दी। जांच में 45 लोगों को मोतियाबिंद निकालने लायक पाया गया। उन्हें उसी दिन सीतापुर आंख अस्पताल ले जाया गया जहां उनका मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर आयोजक अजीत वर्मा ने बताया कि गांव में आंख के मरीजों की संख्या ज्यादा देखकर बहुत जल्द ही एक और मुफ्त नेत्र शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में मुरारी शरण, राम नरेश वर्मा, शिव भगवान, राम सूरत, सुरेश गौतम समेत सैकड़ों मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की खूब सराहना की।
What's Your Reaction?











