Sitapur : हरगांव में पत्रकार आशुतोष सिंह के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वे पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था

Dec 19, 2025 - 21:44
 0  14
Sitapur : हरगांव में पत्रकार आशुतोष सिंह के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Sitapur : हरगांव में पत्रकार आशुतोष सिंह के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। हरगांव क्षेत्र के पत्रकार आशुतोष सिंह उर्फ मुरारी के पिता बृजेंद्र सिंह का निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे और गांव मुमताजपुर, थाना हरगांव के निवासी थे। वे पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था। घर पहुंचने के बाद सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज सेवा में भी सक्रिय रहते थे। उनके पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और पूरा परिवार है। निधन से परिवार में दुख का माहौल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक फैल गया है। क्षेत्र के लोग, पत्रकार और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की ताकत की कामना कर रहे हैं।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात, योगी सरकार के नाम दर्ज होगा 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow