Sitapur : सिधौली में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया
सिधौली के जिला पंचायत डाक बंगले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। विभिन्न गांवों से आए किसानों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। सिधौली के जिला पंचायत डाक बंगले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। विभिन्न गांवों से आए किसानों ने कृषि, सिंचाई, राजस्व और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। किसानों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर नहीं पहुंच रहा और कई विभागों में गड़बड़ियां हैं।
बैठक में संगठन ने 11 सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
• धान खरीद केंद्रों पर तौल और खरीद में देरी की जांच हो। कई केंद्रों पर ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
• खराब नलकूपों की मरम्मत जल्द हो। सिंचाई रुकने से फसलें प्रभावित हो रही हैं।
• स्कूल के पास देसी शराब ठेका हटाया जाए। ग्रामीणों ने इसे बच्चों के लिए हानिकारक बताया और स्थान बदलने की मांग की।
• गाटा नंबरों की पैमाइश कराई जाए। राजस्व विवादों से किसान परेशान हैं।
• बसंतपुर मानपाड़ा में खड़ंजा बनवाया जाए। आवागमन में रुकावट के कारण ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
बैठक में हाजी रिजवान, हंसराज यादव, रामली पाल, सतीश यादव, बाल गोविंद, अमर सिंह, अरुण शुक्ला, मुन्नी देवी, रामनाथ यादव, सौरभ तिवारी, विक्रम गौतम, अखिलेश सरदार, रत्नेश मिश्रा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। नहीं तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। प्रशासन को जल्द कदम उठाने होंगे।
Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।
What's Your Reaction?