Sitapur : सिधौली में एकता पदयात्रा: जनसैलाब उमड़ा, भारत की अखंडता का प्रतीक बनी
पदयात्रा के बाद हुई सभा में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जन्म जयंती पर हो रही पदयात्राओं में जनसैलाब उमड़ना भारत की अखंडता का प्र
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर जिले की सिधौली विधानसभा में एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि रहे। एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा और सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। सिधौली विधायक मनीष रावत भी उपस्थित रहे।
पदयात्रा के बाद हुई सभा में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जन्म जयंती पर हो रही पदयात्राओं में जनसैलाब उमड़ना भारत की अखंडता का प्रतीक है। गांव-गांव से लोग आ रहे हैं और एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भारत जब विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन रहा है, तो इसका श्रेय सबसे पहले सरदार पटेल को जाता है। भाजपा उनका मार्ग अपनाकर भारत माता की सेवा कर रही है। जल्द ही सरदार पटेल के सपनों का भारत विश्व पटल पर अपनी उपलब्धियों से चमकेगा।
सभा को सिधौली विधायक मनीष रावत और जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी, नीरज वर्मा, झल्लर, नगर पंचायत सिधौली अध्यक्ष गंगा राम राजपूत, ललित मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।
What's Your Reaction?











