Sitapur : लहरपुर में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव आयोजित
मुख्य अतिथि अरविंद बाजपेई ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य और शिक्षा का गहरा संबंध है। स्वस्थ बच्चा आसानी से सीखता है। अभिभावकों खासकर मा
लहरपुर-सीतापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अरविंद बाजपेई थे। कार्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू हुआ और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। संचालन एआरपी ऋषिकेश बाजपेई ने किया। इस मौके पर निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले पांच से आठ वर्ष के 40 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि अरविंद बाजपेई ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य और शिक्षा का गहरा संबंध है। स्वस्थ बच्चा आसानी से सीखता है। अभिभावकों खासकर माताओं को बच्चे के स्वास्थ्य और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर कहा कि शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि बच्चे स्कूल को घर के आंगन जैसा महसूस करें और खुशी से सीखें। नई शिक्षा नीति में बाल वाटिका और प्री प्राइमरी को विशेष महत्व दिया गया है।
पूर्व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनवर अली ने कहा कि निपुण भारत मिशन में भाषा और गणित पर जोर है, क्योंकि इनमें दक्षता से अन्य विषय आसान हो जाते हैं। संकुल शिक्षक आदित्य राठौर, रामचंद्र वर्मा, सरोज कुमार वर्मा और पवन मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। लेखाकार पंकज वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ शुक्ला ने तकनीकी सहयोग दिया। कार्यक्रम में शिक्षक रईस अहमद अंसारी, अमिता वर्मा, पूनम राज, नूर सबा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सुपरवाइजर और अभिभावक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









