Sitapur : सीतापुर में मनरेगा से गांधी का नाम हटाने के विरोध में सांसद राकेश राठौर का उपवास सत्याग्रह
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि मनरेगा का मूल स्वरूप बचाने के लिए जन आंदोलन तेज किया जाएगा। सत्याग्रह से पहले सांसद के नेतृत्व में सैकड़ों लो
सीतापुर। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और संसदीय समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज करने के विरोध में सांसद राकेश राठौर ने अंबेडकर पार्क में उपवास सत्याग्रह किया। लेखक अरुण अवध ने जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया।
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की योजना बना रही है। गांधी का नाम हटाना इसी साजिश का हिस्सा है ताकि रोजगार की गारंटी समाप्त हो सके। अंबेडकर और नेहरू के बाद अब गांधी पर हमला हो रहा है क्योंकि ये तीनों महापुरुष सरकार की सोच में बाधा बन रहे हैं। कांग्रेस इस साजिश को सफल नहीं होने देगी। आईपीएफ राज्य सचिव बृजबिहारी ने कहा कि लोकसभा समिति ने मनरेगा में 400 रुपये दैनिक मजदूरी और 150 दिन काम की सिफारिश की थी। कई राज्य इसे लागू कर रहे हैं, लेकिन केंद्र ने रिपोर्ट दबा दी है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि मनरेगा का मूल स्वरूप बचाने के लिए जन आंदोलन तेज किया जाएगा। सत्याग्रह से पहले सांसद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग गांधी पार्क पहुंचे और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर सभी अंबेडकर पार्क गए जहां उपवास हुआ। मजदूर किसान मंच के सैकड़ों मजदूर सुनीला रावत और राधेश्याम कनौजिया के नेतृत्व में पहुंचे और सत्याग्रह का समर्थन किया।
जिला उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने पूरे जिले की नौ विधानसभाओं में उपवास सत्याग्रह और जिला स्तर पर मनरेगा सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम में राजेश पाल, एहितिशाम बेग, हसीना खातून, अनुपमा द्विवेदी, मदन कनौजिया, हाफिज गाजी, पप्पू रस्तोगी, रिजवान अहमद, महेंद्र यादव, रत्नम राठौर, अंकित कुमार भार्गव, विनोद कनौजिया और सोने खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











