Sitapur : सीतापुर में शारदा नहर प्रणाली का निरीक्षण, किसानों से संवाद
दौरे के दौरान मुख्य अभियंता ने नहरों के सुचारू संचालन, समय पर पानी की आपूर्ति और रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मौके पर मौजू
सीतापुर। शारदा मुख्य अभियंता बरेली एचएन सिंह ने जिले के विभिन्न इलाकों में नहरों का दौरा किया। उन्होंने सिधौली तहसील के जयपालपुर माइनर और बसंतपुर माइनर तथा मिश्रिख तहसील के डिंगरा राजबहा, मिश्रिख राजबहा, जरिगवां माइनर, अर्थाना राजबहा और रामकोट राजबहा का जायजा लिया। दौरे के दौरान मुख्य अभियंता ने नहरों के सुचारू संचालन, समय पर पानी की आपूर्ति और रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं तथा सुझाव सुने। किसानों ने नहरों की सफाई, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और समय पर जल वितरण की मांग की।
मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नहरों का संचालन बेहतर किया जाएगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत हो और फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके। दौरे में अधीक्षण अभियंता नीलेश कुमार जैन, अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल सहित संबंधित सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











