Sitapur : सीतापुर डीएम ने 84 कोसी होली परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
परिक्रमा मार्ग पर जिला अधिकारी राजा गणपति आर ने नैमिषारण्य से औरंगाबाद होते हुए पहले पड़ाव कोरौना तक के रास्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के ठ
रिपोर्ट:-सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार
नैमिषारण्य-सीतापुर। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार नैमिषारण्य मिश्रीख तीर्थ में हर साल 84 कोसी होली परिक्रमा मेले का आयोजन होता है। इसमें अलग-अलग राज्यों और जिलों से लाखों श्रद्धालु तथा साधु-संत आकर 15 दिनों तक पैदल परिक्रमा करते हैं।
यह परिक्रमा नैमिषारण्य चक्रतीर्थ से शुरू होती है और कोरौना, हरैया जैसे पड़ावों से गुजरते हुए मिश्रिख पहुंचती है। परिक्रमा मार्ग पर जिला अधिकारी राजा गणपति आर ने नैमिषारण्य से औरंगाबाद होते हुए पहले पड़ाव कोरौना तक के रास्ते का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने, पानी, बिजली और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा करने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा मार्ग पर पथरीली या गड्ढों वाली सड़कों को समय से ठीक कर गड्ढामुक्त बनाया जाए। निरीक्षण के समय मिश्रिख एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











