हिंदुस्तान ओलंपियाड में चमका सीतापुर का लाल: सनी ने जिले में पाया दूसरा स्थान, स्कूल और परिजनों में खुशी की लहर

सीतापुर के छात्र सनी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले में दूसरा स्थान हासिल कर मान बढ़ाया। स्कूल प्रबंधन ने चेक देकर सम्मानित किया।

Aug 3, 2026 - 22:17
 0  4
हिंदुस्तान ओलंपियाड में चमका सीतापुर का लाल: सनी ने जिले में पाया दूसरा स्थान, स्कूल और परिजनों में खुशी की लहर

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: विकास खंड सकरन क्षेत्र के सुमरावा गांव निवासी छात्र सनी ने प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सनी अक्सोहा स्थित एसआरजे अकादमी में कक्षा छह के विद्यार्थी हैं।

इस शानदार सफलता पर आयोजकों की ओर से मेधावी छात्र को सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्र को सम्मानित किया और उसकी उपलब्धि की सराहना की।

छात्र के पिता सरोज कुमार और माता लक्ष्मी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि सनी प्रारंभ से ही अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र और अनुशासित रहा है। उसने अपनी निरंतर मेहनत और लगन के बल पर यह स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के अध्यापकों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow