श्रावण मास में चहलारी घाट पहुंचे डीएम और एसपी: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीतापुर के चहलारी घाट पर श्रावण मास को लेकर प्रशासनिक चहल-पहल बढ़ी। डीएम डॉ. राजागणपति आर. और एसपी अंकुर अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Aug 3, 2026 - 22:15
 0  4
श्रावण मास में चहलारी घाट पहुंचे डीएम और एसपी: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: पवित्र श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बिसवां तहसील स्थित चहलारी घाट का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने गोमती नदी के तट पर सुरक्षा प्रबंधों, जल क्षेत्र में बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पथ-प्रकाश, पेयजल उपलब्धता, वाहन पार्किंग तथा गोताखोरों एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन एवं स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को घाट पर निरंतर गश्त करने और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन संसाधनों एवं राहत कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, जिससे पूरे सावन माह में शांति और सुरक्षा की स्थिति बनी रहे।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow