Sitapur : सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

विकास खंड मछरेहटा के ग्राम पंचायत सडिला में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर विशा

Oct 15, 2025 - 21:58
 0  29
Sitapur : सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद
Sitapur : सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

सीतापुर : विकास खंड मछरेहटा के ग्राम पंचायत सडिला में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नैमिषधाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा व्यास कु. शिवानी शास्त्री जी ने सातों दिनों तक भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “केवल भाँवरें डालना ही विवाह नहीं होता, बल्कि विचारों का मिलन ही सच्चा बंधन होता है।” कथा के दौरान उन्होंने संगीतमय भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समापन अवसर पर अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भूतपूर्व बीडीसी राम प्रकाश मौर्य, सत्रोंहन मौर्य, कैलाश मौर्य, हीरालाल मौर्य, गुरुदत्त मौर्य, श्रीकांत दीक्षित, संदीप सिंह, प्रभात सिंह शेखावत, ओम प्रकाश शुक्ल, बीरू शुक्ल, मुकेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, राजन दीक्षित, गोलू दीक्षित, बबलू अवस्थी, सौरभ तिवारी, छत्रपाल यादव, लाला राम यादव, डेगपाल मौर्य, सुरेश मौर्य, रजनीकांत, बिनोद कनौजिया, बिनोद कश्यप, दीपक गौतम , सूरज अवस्थी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के सफल आयोजन और समापन पर क्षेत्रवासियों ने आयोजन समिति की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow