Lucknow: एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, नियमितीकरण व वेतन भुगतान पर बनी रणनीति

भारतीय मजदूर संघ के संरक्षण में उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण

May 4, 2026 - 20:15
72 Views
Lucknow: एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, नियमितीकरण व वेतन भुगतान पर बनी रणनीति
एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, नियमितीकरण व वेतन भुगतान पर बनी रणनीति

लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ के संरक्षण में उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से अश्वनी शुक्ला (मिर्जापुर विभाग प्रमुख एवं पूर्णकालिक संगठन मंत्री), उ०प्र० राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा तथा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं, विशेषकर समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों में गंभीर असंतोष है और इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने बताया कि कई जनपदों में मार्च माह से अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने रिक्त पदों पर स्थानांतरण, सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांगों को भी मजबूती से रखा।

बैठक में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के अश्वनी शुक्ला ने संगठन को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उच्च स्तर पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. जावेद खान, राम प्रताप सिंह, रविन्द्र राठी, अरविंद राणा, डॉ. ज्ञानेंद्र भारती, डॉ. शैलजाकान्त पाण्डेय, डॉ. आकर्ष शुक्ला, चंद्रशेखर यादव, रत्नेश बाजपेयी, रवि शुक्ला, पंकज त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में खिलेगा कमल? रुझानों में भाजपा ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, टीएमसी के गढ़ ढहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow