Hardoi News: गलत तरीके से उर्वरक वितरण करने पर उर्वरक बिक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- सतीश पाठक

जिला कृषि अधिकारी डा0 सतीश कुमार पाठक ने समस्त खुदरा उर्वरक बिक्रेताओं को सूचित किया है कि यदि कोई किसान उर्वरक...

Jun 5, 2025 - 16:15
64 Views
Hardoi News: गलत तरीके से उर्वरक वितरण करने पर उर्वरक बिक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- सतीश पाठक
Hardoi News: जिला कृषि अधिकारी डा0 सतीश कुमार पाठक ने समस्त खुदरा उर्वरक बिक्रेताओं को सूचित किया है कि यदि कोई किसान उर्वरक यह बताकर क्रय करता है कि उक्त उर्वरक का प्रयोग बटाईदार के खेत में किया जायेगा तो ऐसी स्थिति में कृषक से खेत मालिक का आधार कार्ड लें
और पीओएस मशीन में खेत का मालिक का आधार नम्बर एवं नाम लिखें तथा उर्वरक लेने आये किसान का अंगूठा लगवाकर यूरिया व डीएपी उर्वरक दें और रिटेलर द्वारा उर्वरक मशीन से खारिज करते समय किसान एवं अन्य का विकल्प आता है या बटाईदार के केस में अदर आप्शन को क्लिक करके बटाईदार का विवरण अंकित करें और किसान का अंगूठा लगवाये तथा बटाईदार का विवरण उपलब्ध कराने के बाद ही उनकी जोत एवं फसल की संस्तुत मात्रा के तहत अनुदानित उर्वरक का वितरण करें। 
उन्होने उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देश दिये है कि यदि बटाईदार के नाम पर अनुदानित उर्वरक को रिटेलर द्वारा खारिज करना एवं उर्वरकों को अन्य प्रयोजन से गलत तरीके से वितरण करने का प्रकाश में आने पर संबंधित उर्वरक बिक्रेता के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow