Hardoi: सवायजपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अमित की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सवायजपुर

Jul 21, 2026 - 11:49
37 Views
Hardoi: सवायजपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
सवायजपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

सांडी। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अमित की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पसियनपुरवा मजरा महसूलापुर गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। उसे बरसोहिया के पास घायल अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद सवायजपुर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
​मृतक की मां धनवती ने आरोप लगाया है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टिकरा बांसी गांव निवासी एक महिला और उनके दामाद ने रविवार देर शाम उनके बेटे अमित को मारा-पीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अमित को डरा-धमकाकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और ले गए। मां के अनुसार, अमित की मामी ने उसे आरोपियों के साथ जाते हुए देखा था।
​धनवती देवी ने आगे बताया कि आरोपियों ने अमित को मोटरसाइकिल पर ले जाकर मारपीट की और फिर बरसोहिया के पास सड़क पर फेंक दिया, ताकि यह एक दुर्घटना लगे। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा जानबूझकर किया गया ताकि किसी को शक न हो।
​वहीं, सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रिंस कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि युवक दुर्घटना में घायल हुआ था और देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow