Hardoi: सांडी के मंगरौरा में कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों व स्कूली बच्चों का निकलना दूभर

ग्राम पंचायत मंगरौरा के ग्रामीणों के लिए गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मुसीबत का सबब बन गया है। लगभग 500 मीटर लंबी

Jul 21, 2026 - 11:58
57 Views
Hardoi: सांडी के मंगरौरा में कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों व स्कूली बच्चों का निकलना दूभर
सांडी के मंगरौरा में कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों व स्कूली बच्चों का निकलना दूभर

सांडी। ग्राम पंचायत मंगरौरा के ग्रामीणों के लिए गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मुसीबत का सबब बन गया है। लगभग 500 मीटर लंबी यह सड़क बरसात के बाद पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे गांव में भी सड़कें आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

​ मंदिर जाने का एकमात्र रास्ता, हादसे का डर 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रसिद्ध बजरंग बली मंदिर जाने के लिए यही एकमात्र मुख्य मार्ग है। सड़क पर जलभराव और भारी कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है। स्थिति यह है कि रोजाना यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, पैदल राहगीरों और बाइक सवारों के लिए यह सफर किसी खतरे से कम नहीं है। अब तक कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

​नदी का जलस्तर घटा, लेकिन बदहाल सड़क पर बरकरार है मुसीबत 

एक तरफ जहां क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर घटने से तटीय इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ गांव की बदहाल सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश थमने के बाद भी जल निकासी न होने और सड़क निर्माण के अभाव में कीचड़ सूखने का नाम नहीं ले रहा है।

​प्रशासन से शीघ्र निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का नवीनीकरण (निर्माण) नहीं कराया गया, तो आगामी दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Aso Read- PM Modi Media Address: मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, '56 साल के नौजवान' वाले तंज की सियासी चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow