Hardoi News: 14 घंटे से क्षेत्र को नहीं हुए बिजली के दर्शन, जनता परेशान। 

बिजली विभाग की उदासीनता इस समय चरमोत्कर्ष पर है। पलिया पावर हाउस से जुड़े पचासों गांव जहां एक और लो वोल्टेज की समस्या...

Jun 19, 2025 - 18:07
44 Views
Hardoi News: 14 घंटे से क्षेत्र को नहीं हुए बिजली के दर्शन, जनता परेशान। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
अरवल। बिजली विभाग की उदासीनता इस समय चरमोत्कर्ष पर है। पलिया पावर हाउस से जुड़े पचासों गांव जहां एक और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर जरा सी हवा चल जाने से बिजली सप्लाई बंद हो जाना जनता की परेशानी का एक बहुत बड़ा कारण बन चुका है। बिजली से चलने वाले तमाम उपकरण बिजली न आने से बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उमरोली जैतपुर, मंसूरपुर, करनपुर, पलियापुरवा, लालपुर, जिगनी, तेरा पुरसौली, देवकली, गोनीपुरवा, छोछपुर, एवं श्रीमऊ सहित तमाम गांव बिजली न आने से परेशान है। दैनिक उपयोग से जुड़े तमाम उपकरण जहां तक पड़े हैं वही लोगों के मोबाइल चार्ज न होने से लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के संबंध में जब एसडीओ पलिया पावर हाउस को फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई, जो कर्मचारी के पूर्ण निरंकुश होने का प्रतीक है।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में पति ने गुस्से में पत्नी की नाक काटी, प्रेमी के साथ बातचीत बनी वजह, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow