UP News: देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी। 

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और पूर्व राज्यपाल ने साेशल मीडिया के जरिये ने दी बधाई, सभी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की .....

Jan 24, 2025 - 16:56
62 Views
UP News: देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी। 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास पर अग्रसर के साथ सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, Droupadi Murmu प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi, गृहमंत्री अमित शाह Amit Shah, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh और पूर्व राज्यपाल राम नाईक Ram Naik ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Droupadi Murmu

"उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।"

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  Narendra Modi

"उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।"

  • गृहमंत्री अमित शाह Amit Shah

"धर्म, ज्ञान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनता के कल्याण की कामना करता हूं।"

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh

"उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश भारत की समृद्ध प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। पिछले कई वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। मेरी ईश्वर से कामना है कि उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के नए अध्याय लिखता रहे।"

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ में द्वादश माधव परिक्रमा का माहात्म्य बता रही खास गैलरी।

  • पूर्व राज्यपाल राम नाईक Ram Naik 

प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने  रोटी के लिए प्रदेश के बाहर जा बसे उत्तर भारतीयों को भी स्थापना दिवस की बधाई दी है। लगातार आठ साल से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन के हकदार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow