Ballia: मंत्री ने मेडिकल कॉरिडोर बाईपास, धरहरा से कशेरुआ मार्ग व 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं

Jul 13, 2026 - 10:20
28 Views
Ballia: मंत्री ने मेडिकल कॉरिडोर बाईपास, धरहरा से कशेरुआ मार्ग व 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का किया शिलान्यास
मंत्री ने मेडिकल कॉरिडोर बाईपास, धरहरा से कशेरुआ मार्ग व 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का किया शिलान्यास

Report- Syed Asif Hussain zaidi

बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मेडिकल कॉरिडोर बाईपास, (धरहरा से धर्मपुरा-कशेरुआ मार्ग) तथा जिला अस्पताल में बनने वाले 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बलिया विकास की नई इबारत लिख रहा है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक चश्मा लगाकर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नगर विधानसभा में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण, नए संपर्क मार्गों का निर्माण और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चारों दिशाओं में फोरलेन सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "पीडीए का चश्मा पहनने वालों को विकास दिखाई नहीं देगा। जो लोग पीडीए की बात करते हैं, वे केवल अपने परिवार तक सीमित हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त कर सकता है। भाजपा किसी का तिरस्कार नहीं करती, बल्कि सर्वसमाज के विकास और कल्याण में विश्वास रखती है। मंत्री ने कहा कि मेडिकल बाईपास कारिडोर बनने से शहर के भीतर वाहनों का दबाव काफी कम होगा। दुबहड़ क्षेत्र से आने वाले वाहन सीधे माल्देपुर मोड़ तक पहुंच सकेंगे, जिससे शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कहा इस पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी एक-दो महीनों में तीन और बड़ी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि बलिया के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जिला जेल और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी शीघ्र कराया जाएगा। साथ ही बहुप्रतीक्षित भृगु कॉरिडोर परियोजना का भी जल्द भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बलिया अब किसी भी जिले से पीछे नहीं रहेगा। जिला अस्पताल में बनने वाले 50 बेड के आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मंत्री ने कहा कि इसके निर्माण के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक उपचार की सुविधा जिले में ही उपलब्ध होगी। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिए जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री नारद राय, चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल, डंपू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • भामाशाह के नाम पर बस सेवा का शुभारंभ

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर दानवीर भामाशाह के नाम से संचालित बलिया–लखनऊ बस सेवा का राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय के साथ हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि यह बस सेवा बलिया और लखनऊ के बीच आवागमन को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगी। जनहित को समर्पित यह पहल क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

Also Read- Gorakhpur News: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया पौधरोपण महायज्ञ का आगाज, एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow