Ballia: हमारी सरकार ने एक भी किसान की जमीन नहीं  बिकने दी- जेपीएस राठौर सहकारीता मंत्री

उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां, जिला सहकारी बैंक बलिया की 46वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

Jul 11, 2026 - 13:04
44 Views
Ballia: हमारी सरकार ने एक भी किसान की जमीन नहीं  बिकने दी- जेपीएस राठौर सहकारीता मंत्री

Report- Syed Asif Hussain zaidi. 

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां, जिला सहकारी बैंक बलिया की 46वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के सहकारीता मंत्री जीपीएस राठौर, राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार सहकारीता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकारी समितियां और सहकारी बैंकों को आधुनिक बनाया जा रहा है। राठौर ने कहा कि सहकारीता से किसानों को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि जब से मैं मंत्री बना हूं तब से एक भी किसान को अपनी जमीन नहीं बेचनी पडी। राठौर ने कहा कि सहकारीता किसनों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम। सहकारीता मंत्री ने पीछली सरकारों पर आरोप लगाते हुऎ कहा की बलिया सहकारीता बैक मे फैले भ्रष्टाचार की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों पर ताले लगा दिये थे, जिसको हमारी सरकार ने सिर्फ बैकों मे लगे ताले खुलवाने के साथ घाटे में चल रहे बैंकों को मुनाफे में पहुंचाने का काम किया है।

योगी सरकर के सहकारीता मंत्री ने बताया की अमित शाह जी ने सहकारीता मे सहकारीता में ऐसे प्राण फूके हैं ऐसे नवाचार शुरू किए हैं जिससे देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी,और बेरोजगारी को दुर करने का सबसे बड़ा केंद्र सहकारी मे देखा जा रहा है।

Also Read- Mamata Banerjee Statement: 'चुप कराना है तो मारना होगा', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का BJP को सीधा चैलेंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow