Hardoi News: महिला के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस द्वारा अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश। 

महिलाओं के साथ हो रहा है अपराधों पर पुलिस अत्यधिक गंभीर है। ताजा मामला ग्राम बड़ागांव थाना हरपालपुर का है जहां की निवासी रानी...

By INA News Desk
Apr 8, 2025 - 18:13
85 Views
Hardoi News: महिला के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस द्वारा अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश। 

अभिषेक त्रिवेदी /अरवल।

हरपालपुर/हरदोई। महिलाओं के साथ हो रहा है अपराधों पर पुलिस अत्यधिक गंभीर है। ताजा मामला ग्राम बड़ागांव थाना हरपालपुर का है जहां की निवासी रानी देवी पत्नी हरिनंदन द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया कि उसी के गांव निवासी रमाकांत पुत्र विष्णु, सोहित पुत्र रमाकांत,अप्रीत पुत्र रमाकांत एवं अजीत पुत्र रमाकांत द्वारा उसके एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया गया है।

Also Read- Hardoi News: बेनीगंज में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार, कई अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी हरदोई पुलिस।

थाना पुलिस द्वारा चारों लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश शुरू की गई। थाना पुलिस द्वारा रमाकांत पुत्र विष्णु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक धीरेंद्र वर्मा एवं हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश ने बताया की बाकी लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहे हैं एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow